
जोधपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन की स्थिति में अपेक्षितजनों व जरूरतमन्दों को भोजन व्यवस्था सुलभ कराने के उद्देश्य से खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट जैन दादावाड़ी द्वारा 25 मार्च को प्रारम्भ किया गया भोजन आपूर्ति केंद्र का आज समापन हो गया।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त सुरेश कुमार ओला, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दलवीर ढड्ढा, समाजकल्याण विभाग के उप निदेशक व भोजन प्रभारी अनिल व्यास तथा जैन संस्थाओं, नगर निगम व जिला प्रशासन के समन्वयक व ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फ़ेडरेशन जोधपुर के अध्यक्ष उ मेदराज जैन उपस्थित थे।
खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट जैन दादावाड़ी द्वारा 25 मार्च को प्रारम्भ किया गया भोजन आपूर्ति केंद्र का आज समापन हो गया।
आयुक्त ओला ने केंद्र पर बन रहे भोजन पैकेट्स के कार्य का निरीक्षण कर स्वच्छता, सोशल डिस्टनसिंग व मास्क आदि के उपयोग तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपाध्यक्ष अशोक पारख, सचिव राजेन्द्र भन्साली, सह सचिव विवेक भन्साली, कोषाध्यक्ष अनिल पटवा, ट्रस्टी जिनेन्द्र जिन्दानी, ट्रस्टी दानमल डूंगरवाल ने उपस्थित अतिथियों का, दानदाताओं का, कार्यकर्ताओं का तथा निगम की वितरण टीम के सदस्यों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर स मान किया।
खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट के सहसचिव विवेक भन्साली ने संस्था व संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि संस्था द्वारा 74160 फ़ूड पैकेट्स तैयार कर 66360 पैकेट्स नगर निगम के माफऱ्त तथा 7800 पैकेट्स संस्था के कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से वितरित किये हैं। इसके अतिरिक्त अपेक्षित स्वधर्मी बन्धुओं को सूखी खाद्य सामग्री व आर्थिक सहायता भी उपल ध कराई गई।
खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट के सहसचिव विवेक भन्साली ने संस्था व संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
समन्वयक उम्मेदराज जैन ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों के समर्पण व सेवाभाव से किये गए कार्य की सराहना की तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए फ़ूड पैकेट्स को निगम द्वारा वितरण करने की प्रभावी व्यवस्था के बारे में अवगत कराया तथा आयुक्त सुरेश कुमार ओला के प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की।