जानिए 56 लाख गधों का क्या करेगा पाकिस्तान, कैसे होगा इनका इंतेजाम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दिनों दिन गधों की बढ़ती तादाद से पाकिस्तान हैं। पाकिस्तान सरकार आर्थिक सर्वे 2020-21 में कहा कि देश में गधों की संख्या में 3 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान में हर साल गधों की तादाद में एक लाख का इजाफा हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान में अन्य जानवरों की वृद्धि दर लगभग स्थिर रही है।

इन तीन लाख नए गधों को जोडऩे के बाद पाकिस्तान में इस जानवर की कुल आबादी 56 लाख तक पहुंच गई है। इसी के साथ पाकिस्तान ने गधों की आबादी में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश होने का गौरव बरकरार रखा है। बता दें कि एक समझौते के अनुसार, पाकिस्तान चीन को हर साल 80 हजार गधों को भेजता है।

कई चीनी कंपनियों ने पाकिस्तान में गधों के व्यापार के लिए लाखों डॉलर का निवेश किया है। पाकिस्तान विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा गधों की आबादी वाला देश है। पाकिस्तान में गधों के नस्लों के हिसाब से उनके दाम तय होते हैं।