लादूलाल पितलिया,फूल कँवर भाजपा में शामिल

BJP
BJP
  • भ्रष्ट, अराजक गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर, सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर विजयी होगी भाजपा: डाॅ. सतीश पूनियां
  • कांग्रेस का जन्मजात कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ने के लिए आतुर,
  • हमें सिर्फ उसकी तरफ हाथ बढ़ाना है: गुलाबचन्द कटारिया
  • गहलोत सरकार के कुशासन में प्रदेश में अराजकता का माहौल,
  • हर वर्ग परेशान: राजेन्द्र राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की मौजूदगी में सहाड़ा-गंगापुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे लादूलाल पितलिया, सुवाणा से प्रधान फूल कँवर एवं चावड़ सिंह भाजपा में शामिल हुए, इन्हें डाॅ. पूनियां ने दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। साथ ही सहाड़ा-गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान चावड़ सिंह ने डाॅ. पूनियां को 2,11,111 रूपये का चैक भगवान श्रीराम मन्दिर समर्पण निधि के लिए सौंपा और लादूलाल पितलिया भीलवाड़ा में 41 लाख रूपये का चैक भगवान श्रीराम मन्दिर समर्पण निधि में दे चुके हैं।

डाॅ. पूनियां ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लादूलाल पितलिया, फूल कँवर, चावड़ सिंह सहित सैकड़ों लोगों के भाजपा से जुड़ने से निश्चित ही राष्ट्रवाद के विचार को तो नई ताकत मिलेगी ही साथ ही आगामी उपचुनाव में सभी चारों सीटों पर कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा की जीत होगी।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने जाति, पंथ और मजहब के नाम पर लोगों को बाँटने का कार्य किया और भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद के विचार के साथ लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है और इस विचार की तेजी से स्वीकार्यता के साथ पूरे देशभर में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नये आयामों के साथ प्रधानमंत्री मोदी देश को नई दिशा दे रहे हैं, जिससे दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है और भारत का हर वर्ग आत्मनिर्भर बन रहा है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर आँकड़ों की जादूगरी करते हैं, जबकि हकीकत ये है कि 90 में से 71 निकायों में कांग्रेस हारी, सिर्फ 19 में बहुमत मिला और भाजपा को 25 में बहुमत मिला, इससे पहले पंचायतीराज चुनावों में भी 21 जिलों में से 14 में भाजपा के बोर्ड बने और 5 में कांग्रेस के, तो इससे यह स्पष्ट है कि सवा दो साल के शासन में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में सŸाा विरोधी लहर है, भ्रष्ट, अराजक सरकार को जवाब देने के लिए जनता तैयार है और सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर भाजपा विजयी होगी।

गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए हमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जन्मजात कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ने के लिए आतुर है, हमें सिर्फ उसकी तरफ हाथ बढ़ाना है। मुख्यमंत्री गहलोत ने पंचायत एवं निकायों में परिसीमन के नाम पर तिकड़म किया, लेकिन जनता ने उनके कुशासन के खिलाफ वोट देकर सबक सिखाया है।

राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रवाद के विचार की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रदेश में यह पहला मौका है, जब किसी विपक्षी दल से नेता और लोग जुड़ रहे हैं, जबकि होता ऐसा है कि सŸाारूढ़ पार्टी से लोग जुड़ते हैं। इससे स्पष्ट है कि गहलोत सरकार के 2 वर्ष के कुशासन में प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जिससे हर वर्ग परेशान है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, विधायक जोगेन्द्र गर्ग, कन्हैयालाल चैधरी, पूर्व मंत्री डाॅ. रतन जाट, डाॅ. कालूराम, सहाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रूपलाल, दामोदर अग्रवाल, गोपाल खण्डेलवाल, गोपीचन्द मीणा इत्यादि मौजूद रहे।