लखीमपुर कांड : सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ निकले लड़कियों के हत्यारे

लखीमपुर कांड
लखीमपुर कांड

सुहैल, जुनैद ने की थी दोनों बहनों से दोस्ती, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मार डाला

सभी आरोपी पुलिस हिरासत में

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले निघासन थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकी मिली दो दलित सगी बहनों के मामले में नया खुलासा हुआ है। उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। उनके साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों को पेड़ से लटका दिया। इस पूरे मामले सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू शामिल है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

लखीमपुर कांड
लखीमपुर कांड

आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

पीडि़त परिवार के पड़ोस में रहने वाला है छोटू

आरोपी छोटू, सुहैल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन आरिफ हैं। एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। पांच अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिश कर्ता पड़ोस में रहने वाले छोटू ने ही किशोरियों से सुहैल और जुनैद की दोस्ती कराई थी। हालांकि पीडि़त परिवार के पड़ोस में रहने वाला छोटू घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे।

सुहैल-जुनैद ने दुष्कर्म की बात स्वीकारी

एसपी ने बताया कि सुहैल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए थे और वहां दुष्कर्म किया।

शादी की जिद पर अड़ गईं थी किशोरियां

एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि दोनों लड़कियां उनसे शादी की जिद पर अड़ गई थीं, जिसके बाद तीन आरोपियों सुहैल, जुनैद और हफीजुल्लाह ने दुपट्टे से दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए दो आरोपियों कलीमुद्दीन और आरिफ को भी मौके पर बुलाया। जिन्होंने लड़कियों को फंदे पर लटकाने में मदद की। ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। पोस्टमोर्टम पूरा हो गया है लड़की के शव अस्पताल से घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती, अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई है। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने आरएसएस की ड्रेस को लगाई आग!