अब जयपुर में भी मिलेगा युवाओं का मनपसंद ग्लोबल फैशन ब्राण्ड H&M
स्टोर का उद्घाटन जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने H&M इंडिया की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना, H&M ग्रुप के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हेनरिक क्रून और जयपुर शोरूम के पार्टनर किशोर सरावगी ने अजमेर रोड पर किया कम्पनी के भव्य शोरूम का उद्घाटन किया
- नए शोरूम की ओपनिंग पर उमड़ी भीड़, अल्बर्ट हॉल पर हुए शानदार ड्रोन शो ने खींचा सबका ध्यान
- जोधपुर के बाद राजस्थान का दूसरा और देश का 75वां स्टोर बना जयपुर का यह आउटलेट
h&m-opens-first-store-in-jaipur : एचएंडएम (H&M) ने जयपुर में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। जोधपुर के बाद राजस्थान में कंपनी का यह दूसरा और भारत में 75वां स्टोर है। अजमेर रोड पर रिधिराज वर्ल्ड बिज़नेस सेंटर में खुले इस नए स्टोर के साथ H&M शहर में फैशन और ब्यूटी कलेक्शन की शानदार पेशकश कर रहा है।

इस स्टोर का उद्घाटन जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने H&M इंडिया की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना, H&M ग्रुप के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हेनरिक क्रून और जयपुर शोरूम के पार्टनर किशोर सरावगी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नेतृत्व में सुलझे दशकों पुराने जल विवाद, राजस्थान को मिलेगा पूरा पानी : सीएम भजनलाल शर्मा
करीब 1600 वर्ग मीटर में फैले और दो मंजिलों वाले इस स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए H&M का फैशन और लाइफस्टाइल कलेक्शन, साथ ही एक्सेसरीज, H&M ब्यूटी और H&M मूव उपलब्ध हैं। महिलाओं का फैशन ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि पुरुषों और बच्चों का कलेक्शन पहली मंजिल पर है। यहाँ ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सीज़नल ट्रेंड्स, रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें और लेटेस्ट फैशन का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा।

इस अवसर पर H&M India की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना ने कहा, “जयपुर फैशन और ब्यूटी से गहरा जुड़ाव रखने वाला एक वाइब्रेंट सिटी है और हम लंबे समय से इसकी समृद्ध कला और रचनात्मक विरासत की प्रशंसा करते रहे हैं। जोधपुर के बाद राजस्थान में अपना दूसरा और भारत में 75वां स्टोर खोलना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”
यह भी पढ़ें : आयुर्वेद केवल परंपरा नहीं, संपूर्ण विज्ञान है… 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जयपुर में बड़ा मंथन
जाह्नवी कपूर ने वार्डरोब एनवायसी के साथ H&M के लेटेस्ट डिज़ाइनर कोलाबोरेशन के कपड़े पहनकर इस जश्न में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “जयपुर में H&M के पहले स्टोर का जश्न मनाना और इस खास उपलब्धि का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लग रहा है।”

H&M India की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना ने दैनिक जलतेदीप को विशेष बातचीत में बताया कि जोधपुर में कम्पनी के स्टोर को मिले जबदरस्त रेस्पोंस से काफी उत्साहित है और अब जयपुर में भी हमें पूरी उम्मीद है कि जयपुरवासियों के लिए भी हम पहली पसंद बनेंगे।
स्टोर खुलने से पहले, H&M ने जयपुर की क्रिएटर कम्युनिटी के लिए एक खास प्रीव्यू आयोजित किया और शहर में ‘H&M Move run’ का आयोजन किया। इसके अलावा, जश्न के हिस्से के तौर पर अल्बर्ट हॉल में एक भव्य ड्रोन शो भी हुआ, जिसने शानदार एरियल फॉर्मेशन से जयपुर के आसमान को रोशन कर दिया।



