राजस्थान मूल के आईपीएस अरुण बोथरा से मिले पत्रकार

ओडिशा में राजस्थानी स्वागत सत्कार से हुए अभिभूत

भुवनेश्वर। राजस्थान से ओडिशा भ्रमण पर आये पत्रकार दल ने ओड़िशा के विकास, कला, स्थापत्य, संस्कृति और मंदिरों को करीब से जाना। वहीं राजस्थान मूल के आईपीएस अरुण बोथरा जो ओडिशा सरकार में अतिरिक्त डीजीपी, रेलवे और तटीय सुरक्षा है, से सम्पर्क होने पर जब उन्हें जानकारी दी गई कि राजस्थान के पत्रकार भुवनेश्वर है, तो उन्होंने सभी को अपने घर आमन्त्रित कर अपणायत दिखलाई।
पत्रकार दल उनके सरल स्वभाव, अपणायत, राजस्थानी मान मनुहार और आतिथ्य के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों से प्रफुल्लित हुए। वे स्वयं भी पूर्व में एक प्रतिष्ठित पत्रकार रहे है। पत्रकार दल ने उन्हें राजस्थान आमंत्रित किया तथा सेवानिवृत्त के बाद अपनी मातृभूमि में जुड़ने का निवेदन किया।

माणक पत्रिका भेंट

राजस्थान मूल के आईपीएस अरुण बोथरा से मिले पत्रकार

राजस्थानी भाषा की एक मात्र राजस्थानी मासिक पत्रिका माणक के प्रबंध सम्पादक दीपक मेहता ने नवीन प्रति भेंट की। उनके परिजन श्री आरके जैन, वरिष्ठ पत्रकार व गुरु समान श्री ओम थानवी, उनके मित्र श्री रोहित परिहार, श्री धीरज श्रीवास्तव सहित कई राजस्थानी साथियों को उन्होंने याद कर चर्चा की।
इस मौके पीआईबी जयपुर के उप निदेशक धर्मेश भारती ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

राजस्थान मूल के आईपीएस अरुण बोथरा से मिले पत्रकार

Related Articles

Back to top button