लीला कृपलानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

सिंधी भाषा पुस्तक”बाराणा गीत”का लोकार्पण

जोधपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम,महिला शाखा जोधपुर की ओर से जानी मानी साहित्यकार और समाज सेविका लीला कृपलानी की सिंधी भाषा में लिखी पुस्तक”बाराणा गीत”(बच्चो के गीत)काव्य संग्रह का लोकार्पण समाज सेवी लक्ष्मण सम्भवानी द्वारा किया गया।

इस पुस्तक में छोटे छोटे गीतों के द्वारा बच्चो को नैतिक शिक्षा देने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला शाखा जोधपुर की ओर से लीला कृपलानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्षा दीक्षा मुर्जानी, जोधपुर शहर अध्यक्षा पूनम पोहानी सहित नीतू विधानी,पूनम पेसवानी,रितिका मनवानी,मोना हरवानी,टीशा गिदवानी, आशिमा सुखानी,आशा झाझरिया, वीना सखरानी,ज्योत्सना दुदिया, रुक्मणि सम्भवानी,राजेश भेरवानी, अशोक मूलचंदानी,हर्षद भाटी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जोधपुर संभाग अध्यक्ष अमृता.एस. दुदिया ने किया।

यह भी पढ़ें-वरदान बन रहा प्रशासन गांवों के संग अभियान, सैकड़ो गरीबों के चेहरे पर लौटी मुस्कान