सरकारी भूमि की जानकारी के लिये पार्षदों को लिखा जायेगा पत्रः आयुक्त

आमजन की समस्या समाधान के लिये नगर निगम की बड़ी तैयारी

निगम की 77 हजार पत्रावलियों को किया जाएगा वार्ड वाईज संधारित

जयपुर। आमजन की समस्या के त्वरित समाधान के लिये नगर निगम ग्रेटर द्वारा तैयारी की जा रही है। आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रिकाॅर्ड संधारण के लिये संयुक्त अभियान चलाकर वार्ड वाईज और काॅलोनी वाईज रिकाॅर्ड संधारित किया जाये। लगभग 77 हजार पत्रावलियों के रिकाॅर्ड को जोन वाईज करके उसे वार्ड अनुसार एवं काॅलोनी अनुसार संधारित करने के निर्देश आयुक्त ने दिये है। आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव सोमवार को निगम मुख्यालय के ईसी हाॅल में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

काॅलोनियों की सूचना उपलब्ध करवाये जोन उपायुक्तः-
आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये है कि वार्ड में कौन-कौन सी काॅलोनियां है। इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करवाये। उन्होंने उपायुक्त आयोजना एवं राजस्व को निर्देश दिये है कि रिकॅार्ड का काॅलोनी अनुसार संधारण करने के लिये एक साथ कर्मचारी लगाकर 7 से 10 दिवस में रिकाॅर्ड संधारित करें ताकि आमजन को तत्काल राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रावली का पता होना चाहिए कि वह किस जोन किस वार्ड और किस काॅलोनी से सम्बन्धित है।

सरकारी भूमि की जानकारी के लिये पार्षदों को लिखा जायेगा पत्रः-
आयुक्त ने निर्देश दिये है कि निगम क्षेत्र में स्थित समस्त सरकारी भूमि की जानकारी के लिये जोन उपायुक्तों के साथ पार्षदों को पत्र लिखा जाये ताकि निगम का लैंड बैक बनाया जा सके।

उपस्थिति की प्रक्रिया सहज हो ताकि काम प्रभावित ना होः-
आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षकों के काम के दबाव को कम करने एवं सफाई व्यवस्था में सुधार के लिये उपायुक्त स्वास्थ्य को निर्देश दिये है कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रक्रिया को सहज किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में पहले सफाई कर्मचारी को उसके कार्य क्षेत्र से दूर स्थित स्थल पर उपस्थिति के लिये जाना पड़ता है। इससे वह कार्यक्षेत्र पर देरी से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को इस मामले में ज्यादा परेषानी का सामना करना पड़ता है। इसलिये उपस्थिति की ऐसी व्यवस्था की जाये जो कर्मचारी के कार्यक्षेत्र के नजदीक हो।

अन्य विभागों में लगे हुये कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ती समाप्त करने के निर्देश –
आयुक्त ने उपायुक्त स्वास्थ्य को निर्देष दिये है कि निगम के जो भी सफाईकर्मी, जमादार, स्वास्थ्य निरीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारी प्रतिनियुक्ती पर अन्यत्र गये हुये है। उनकी प्रतिनियुक्ती के आदेष तत्काल प्रत्याहरित किये जाये। इसके बावजूद भी यदि कोई कर्मचारी ज्वाईन नहीं करता है तो उसे वेतन नही दिया जाये। गौरतलब है कि निगम के कई कर्मचारी वर्षो से काम नहीं होने के बावजूद भी दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ती पर लगे हुये है।

इस दौरान अवैध निर्माणों पर रोक के लिये एक निष्चित प्रक्रिया तय करने तथा उसको शत-प्रतिषत लागू करवाने के निर्देष आयुक्त ने दिये है। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सम्पर्क के लम्बित प्रकरणों को तुरन्त निस्तारित करवाने के निर्देष भी आयुक्त ने दिये। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त बृजेष चान्दोलिया, उपायुक्त मुख्यालय आभा बेनीवाल सहित सभी जोन एवं मुख्यालय पर पदस्थापित उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी तथा सीएसआई उपस्थित रहे।