अगले हफ्ते तक जमा होगा मसौदा, देश में सबसे मजबूत ब्रांड

इस साल के अंत तक एलआईसी का वैल्यूएशन 43.40 लाख करोड़ होगा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का वैल्यूएशन इस साल के अंत तक 43.40 लाख करोड़ रुपए होगा। जबकि 2027 तक यह बढक़र 58.9 लाख करोड़ रुपए होगा। लंदन के ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, एलआईसी ब्रांड देश में सबसे मजबूत है। इस ब्रांड का वैल्यूएशन 64,722 करोड़ रुपए है। यह ग्लोबल लेवल पर तीसरा सबसे मजबतू बीमा ब्रांड है। ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में यह कंपनी सबसे मोस्ट वैल्यूएबल ब्रांड के मामले में 32 अंकों की छलांग लगाकर दुनिया में 206 नंबर पर आ गई है। 2020 में यह 238 वें नंबर पर थी। इस वैल्यूएशन के मुताबिक, एलआईसी देश में 2021 में सबसे मजबूत ब्रांड रहा। 2020 की तुलना में इसके ब्रांड का वैल्यू 6.8 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इसी दौरान दुनिया भर के टॉप 100 बीमा कंपनियों के वैल्यू में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यह 2021 में 433 अरब डॉलर रह गया, जो 2020 में 462 अरब डॉलर था। दुनिया में टॉप 10 बीमा कंपनियों में 5 चीन की हैं। इसमें से पिंग एन इंश्योरेंस सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाला इंश्योरेंस ब्रांड है। हालांकि इसके ब्रांड के वैल्यू में 26 प्रतिशत की गिरावट भी आई है। अमेरिका की दो बीमा कंपनियां टॉप 10 में हैं। फ्रांस, जर्मनी और भारत की एक-एक कंपनियां इस लिस्ट में हैं। देश की एकमात्र बीमा कंपनी : एलआईसी भारत की एकमात्र बीमा कंपनी है जो दुनिया भर के टॉप 10 बीमा कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। इस वैल्यूएशन के आधार पर एलआईसी का मार्केट कैप 2021 में 37 लाख करोड़ रुपए आंका गया था, जबकि 2020 में यह 38.2 लाख करोड़ रुपए माना गया था।

43.40 लाख करोड़ वैल्यू होने की उम्मीद : ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल में एलआईसी का वैल्यू 43.40 लाख करोड़ रुपए हो सकता है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले हफ्ते इस मामले में सेबी के पास मसौदा जमा करा सकती है। आईपीओ मार्च के अंत तक आने की उम्मीद है। सरकार इसमें 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 40 से 50 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। पहले यह 10 प्रतिशत बेचकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य था। इसके आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। यानी करीबन 4 से 5 हजार करो? रुपए का शेयर इन्हें मिल सकता है। इसके पास 32 करो? पॉलिसीज हैं और करीबन सवा लाख कर्मचारी हैं। कंपनी ने 10 मर्चेंट बैंकर्स को इसके लिए नियुक्त किया है।