झारखंड में 6 मई तक बढ़ाई तालाबंदी, जानिए पूरी गााइडलाइन

लॉकडाउन,lockdown
लॉकडाउन,lockdown

रांची। कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश एक बार फिर धीरे धीरे तालाबंदी (लॉकडाउन) की तरफ लौट रहा है। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जा रहा है।

अब जहां रात के आठ बजे तक राज्य में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। आगामी छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।

सीएम ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी। सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। इससे पहले 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।