लुधियाना : गैस लीक हुई, 11 की मौत, इलाका सील

पंजाब में गैस लीक प्रकरण
पंजाब में गैस लीक प्रकरण

लुधियाना, दिलबाग। पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में सुबह गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। ग्यास पूरा एरिया के सुआ रोड पर हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, चार लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास गैस रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है।

पंजाब में गैस लीक प्रकरण
पंजाब में गैस लीक प्रकरण

गैर रिसाव होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। इस पूरे इलाके को सील करके जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस ने तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। उधर, गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है। जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। दुकान के पास एक क्लीनिक शॉप भी है। यहां रहने वाला परिवार बेसुध है। इनमें से कई लोगों की मौत हुई है। इनके शरीर नीले पड़ गए हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है।

सीएम मान ने जताया दुख

प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी को 10 और भाई को 4 साल के लिए भेजा जेल