महिला मंडल ने उठाया आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की 108 कन्याओं का विवाह का जिम्मा

महिला मंडल
महिला मंडल

जोधपुर। जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल मध्य क्षेत्र एवं माताजी ग्रूप के संयुक्त तत्वावधान में महिला मंडल ने आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार की 108 कन्याओं के विवाह का संकल्प लेते हुए 36 कन्याओं का विवाह करवाया और अब मसूदा गांव की सीमा-कैलाश की दो बेटियां सोनू और पूजा के विवाह की जिम्मेदारी उठाते हुए नसरानी सिनेमा के पास, गोकुलधाम सोसायटी स्थित प्रेम-संतोष राठी के निवास जसोल माताजी परिसर में विवाह की तैयारियों को लेकर एक शगुन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

महिला मंडल
महिला मंडल

जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल मध्य क्षेत्र की अध्यक्ष संतोष राठी और माताजी ग्रूप की अध्यक्ष मीना परिहार ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने दोनों कन्याओं को मंगल गीत गाते हुए मान-सम्मान के साथ विवाह संबंधी सभी सामान शगुन स्वरुप उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया और ससुराल में सभी के साथ मान-सम्मान करने के संस्कार दिए।

महिला मंडल की सचिव शशि मुंदड़ा और माताजी ग्रूप की सचिव इंद्रा सोनी ने बताया कि इसकी शुरुआत में जब मोबाइल और सोशियल मीडिया का चलन कम था तो संतोष राठी ने अकेले ही अपने बलबूते पर 11 कन्याओं का विवाह करवाया। अब सोशियल मीडिया एक्टिव हो जाने से समूह में 108 महिलाएं जुड़ चुकी हैं और तन-मन-धन से समय और सहयोग दे रही हैं।

उपाध्यक्ष शोभा जोशी, अरणा राठी, माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिमी क्षेत्र की जिला सचिव उषा बंग और सहसचिव निशा पुंगलियां ने बताया कि इस कार्यक्रम में सुमन मानधना, सोनू झंवर, लक्ष्मी अग्रवाल, अरुणा तापडिय़ा, किरण फोफलिया, कुसुम शारडा, तारा गहलोत, शांता गहलोत, गोपी धूत, सविता भट्ट, ललिता शर्मा, संगीता शर्मा, मीना परिहार, रिमझिम गहलोत, सरिता भंडारी, कमल गुप्ता, शारदा टाक, सुधा भूतड़ा, मधु हैडा, सुनीता हेड़ा, मुन्नी भाटी, कृष्णा गहलोत, गंगा, शांता शर्मा, सोनिया जांगिड़, मंजू झंवर, मीना जांगिड़, मंजू तातेड़, संगीता लोढ़ा, रिंपी उपाध्याय, सरला सोनी, संजीवनी, अंजू लोड़ा, सोना लोढा, तारा चौधरी, पूजा राठी आदि महिला मित्रो ने सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें : पायलट का प्लेन नहीं उडऩे देंगे गहलोत!