घर में बनाएं स्वादिष्ट हलीम के लड्डू

हलीम के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें हलीम के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हलीम के बीज शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं।

त्योहारो का मौसम आ रहा है और त्योहारो में घर में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। आप इस बार घर में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद हलीम के लड्डू भी बना सकती हैं। हलीम के लड्डू बनाना काफी आसान होता है। कुछ ही स्टेप्स में स्वादिष्ट हलीम के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे।

हलीम के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

हलीम के बीज- 1 कटोरी 
बड़ा नारियल- 1 
गुड़- 2 1/2 कटोरी
घी- 2 छोटे चम्मच
जायफल पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले आपने नारियल पानी लेना है और इसमें 1 घंटे तक हलीम के बीजों को भिगो कर रख देना है। इसके बाद नारियल को ककद्दूकस करके भूरा तैयार कर लें।

स्टेप 2

अब आपने एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल देना है और इसमें सारी सामग्री डाल देनी है। सामग्री डालने के बाद इसको आधे घंटे तक अच्छी तरह से पकने दें। आधे घंटे बाद मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें जायफल पाउडर मिला लें।

स्टेप 3 

इसके बाद इस मिश्रण से लड्डू बनाना शुरू करें। इन आसान से तीन स्टेप्स में आपके स्वादिष्ट हलीम के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन लड्डूओं को 10 दिन तक फ्रिज में और 3 दिन तक फ्रिज के बाहर स्टोर करके रख सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में हो जल्दी तो बनाएं स्वादिष्ट पनीर ब्रेड रोल