भारत सरकार तत्वाधान में शहीद दिवस मनाया 2021

बारां। नेहरू युवा केंद्र बारां युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तत्वाधान में शनिवार को शहीद दिवस का आयोजन आर्य समाज मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारमभ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजू पंकज ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। नेहरू युवा केन्द्र बारां के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजू पंकज ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अन्जू पंकज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवनी के बारे में बताया भारत सहित दुनिया के 15 देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस मनाते हैं, और भारत में शहीद दिवस (Martyrs Day or Shaheed Diwas 2021) हर साल 30 जनवरी और 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता, गौरव, कल्याण और प्रगति के लिए लड़ने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। भारत में पांच दिनों को उन लोगों के सम्मान में शहीद दिवस के रूप में घोषित किया जाता है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन लगा दिया।

इनमें से पहला शहीद दिवस 30 जनवरी को आता है, आज ही के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। बलिदान दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर इसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सर्वधर्म प्रार्थना, गांधी जी के भजन राघुपति राघव राजा राम गया गया एवं गांधी जी की देश की आजादी में योगदान एवं उनके आदर्शो पर विचार व्यक्त किया एवं उपस्थित युवाओं ने श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई की। सभी को स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान ओर सहयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अरुण कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गिरिराज मेरोठा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: चीन ने पाकिस्तान के लिए दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज तैयार किया