मारवाड़ी समाज मानवता के कल्याण में उच्चतम शिखर पर : मेघवाल

Mym

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन का केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया औपचारिक उद्घाटन, मारवाड़ी में दिया अपना उद्बोधन

विशेष संवाददाता, दैनिक जलतेदीप

वाराणसी। मारवाड़ी समाज मानवता के कल्याण में उच्चतम शिखर पर है। युवा मंच हर सामाजिक क्षेत्र में आगे रहता है तो जन सेवा में दान देने के लिए भी आगे आए। उक्त विचार केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के हैं जो वे यहां नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में अखिल भारती मारवाड़ी युवा मंच की चतुर्दशी राष्ट्रीय अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि पद से व्यक्त किए।

Arjun ram meghwal

मंच को सांस्कृतिक उत्थान म्यूजियम निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि मंत्रालय से देने की घोषणा

उन्होंने अपना पूरा उद्बोधन राजस्थानी में दिया।उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच को सांस्कृतिक उत्थान म्यूजियम निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि मंत्रालय से देने की घोषणा की। उन्होंने काशी को एशिया का कल्चरल कैपिटल भी बताया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय पत्रिका का विमोचन किया व उल्लेखनीय कार्यों के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।

अर्जुन मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के लिए यह बड़े गर्व का अवसर है जब विश्व के सबसे महत्वपूर्ण संगठन जी 20 की हम लोग अध्यक्षता करने जा रहे हैं और इसके माध्यम से पूरे विश्व को संदेश देने और दुनिया पर छा जाने का समय आ गया है। मारवाड़ी युवा मंच के शानदार कार्यों से पूरा भारत और विश्व के 6 देश लाभान्वित हो रहे हैं, अब अवसर है कि इसे पूर्ण रूप से अंतरराष्ट्रीय बनाया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में परोपकार के साथ साथ हमें संस्कृति की रक्षा का दायित्व निभाना है। हमें यह समझना है कि जो देता है, वही ईश्वर के दिये दायित्व निभाता है। मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिष्ठापरक युवा भवन को एक बड़ी समाजोपयोगी परिकल्पना बताते हुए उसमें मारवाड़ी संस्कृति और इतिहास का संग्रहालय बनाने के लिए प्रेरणा और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। युवाओं को उत्साहित करने के किये उन्होनें कुछ लोक गीत और छंद भी प्रस्तुत किये।

Balaknath

अलवर के सांसद महंत बालक दास विशिष्ठ अतिथि के रूप मे रहे मौजूद, मारवाड़ियों को बताया सीएसआर का जनक

विशिष्ट अतिथि अलवर के सांसद महंत बालक दास ने मानवता कल्याण प्रकृति उत्थान राष्ट्र निर्माण के लिए मंच को एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने मारवाड़ी समाज को सीएसआर का जनक बताया और कहा कि शायद सामाजिक सरोकार की शुरुआत यहीं से हुई।

Marwari yuva manch

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी उपस्थित रही

उद्घाटन समारोह के अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी उपस्थित रही और उन्होंने भी समारोह को संबोधित किया।। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मजबूत संगठन की मसाल पूरे देश में जलता रहे। सेवा का संकल्प लगातार चलते रहना चाहिए। उन्होंने मारवाड़ियों की उपमा सेठों से करते हुए पुराने ड्राइवरों के किस्से बताये।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए दीपक बजाज बजाज ने मंच द्वारा आयोजित काशी में हो रहे काशी कुंभ को गौरव बताया। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कुंभ से निकले अमृत कल्याणकारी हो। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, नेपाल से महेश अग्रवाल, उमेश जोगाई,  राजेश कुमार अग्रवाल, प्रशांत खंडेलवाल, अनिल के जाजोदिया, दिनेश चांडक, सुरेंद्र भट्टड़ एवं रवि अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका नाहटा एवं आनंद केडिया ने किया।

Mym

राष्ट्रीय अधिवेशन दूसरा दिन: मारुडी ऊर्जा में दिखी नारी शक्ति की ताकत

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का चतुर्दशम 14 वां राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन आज नरिया स्थित रामनाथ शोध संस्थान में चले प्रातः सत्र में में नारी सशक्तिकरण सत्र मारुडी ऊर्जा में नारी शक्ति विश्व शक्ति को आयाम दे रहा है का संदेश देखने को मिली।

Marudi urja

चार सत्रों में चले इस कार्यक्रम में पहले सत्र में मिसेज इंडिया व ग्लोब अवॉर्डी दीपिका पारीख व मिस राजस्थान सिमरन शर्मा ने अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि महिलाएं जिस दिन से खुद पर भरोसा करना सीख लेंगी। उस दिन से आगे बढ़ने लगेंगी। नारी अबला ही नहीं सबला है। आधुनिक युग में वह युग निर्माता है वह वुमेल पावर को जागृत कर आज समाज का निर्माण कर रही हैं। “आधुनिक युग में महिलाओं के बढ़ते कदम” नामक दूसरे सत्र में वरिष्ठ महिला पत्रकार व इंडिया टुडे ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी मनाज्ञा लोईवाल व अमेरिका में बड़ी नौकरी छोड़कर यहां गांव की सरपंच बनी भक्ति शर्मा डिस्कशन चैनल के माध्यम से देश दुनिया घर परिवार समाज व राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी नारियां आज स्वच्छ राजनीति के मायने बदल रही है।

Mym women wing

उन्होंने हमें समाज में महिलाओं के प्रति कुप्रथा को खत्म कर आज के आधुनिक संस्कृति से जुड़ कर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने अनेक सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज एकता में अखंडता दिखाता है। मारवाड़ी समाज की शक्तियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

Kapil lakhotiya

तीसरे सत्र में अच्छे कार्यों के लिए महिला शक्ति का सम्मान हुआ। चौथे अंतिम सत्र में द कल्चर वाक का रंगारंग परेड किया गया। अनेकता में एकता का संदेश देता यह महिलाओं का मंच पर कैटवॉक सभी को अपनी भारतीय संस्कृति की झलक दिखा गया। दर्जनों की संख्या में महिलाएं विविध प्रांतों की परिधानों से सज धज कर मंच पर प्रदर्शन कर अपनी संस्कृति का परिचय दिया। दीपिका पारीख व सिमरन शर्मा का परेड आकर्षण का केंद्र रहा। मारुडी ऊर्जा के सभी सत्र का कुशल संचालन प्रियंका डा काजल वर्मा यशा मोदी प्रेरणा व सुप्रिया ने बखूबी किया। इससे पूर्व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज ने सदैव संस्कृति बचाने के लिए अपनी जान दी है। इस अवसर पर नारी शक्ति पत्रिका का विमोचन किया गया।

एक दवा निराली- 15 सेकंड की ताली

कायचिकित्सा अरुण ऋषि ने एक दवा निराली- 15 सेकंड की ताली का सुझाव व मंच से प्रयोग कर लोगों में स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कराया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जितना ज्यादा नैसर्गिक प्राकृतिक जीवन जिएगा। वह उतना ही निरोग व सुखमय रहेगा। उन्होंने कुछ समय नंगे पैर चलना और कम से कम 15 सेकंड की ताली लगाकर तनाव को दूर करने का सलाह दिया।

Mym varanasi

राष्ट्रीय पुरस्कार का भी हुआ वितरण

इस अवसर पर सत्र 21- 22 राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण के तहत सर्वोत्तम सामाजिक कार्यक्रम नेत्रदान बेटी पढ़ाओ बेटी- बढाओ नारी चेतना पर्यावरण संरक्षण आकस्मिक सेवा खेलकूद कार्यशाला उद्यमशीलता कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व व्यक्तित्व विकास सहित अनेक सर्वोत्तम सामाजिक कार्यों को आयोजित करने के लिए प्रांतों की युवा मंच शाखा की महिला एवं पुरुष टीमों व पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

National award mym

यह सम्मान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित जैन व अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक संध्या नवरस में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Cultural evening mym

सांस्कृतिक संध्या नवरस में देशभर की शाखाओं ने आकर्षक नृत्य संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक संगीत लोक कला और भारतीय विविधता से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में राजस्थानी व अन्य प्रांतों की सुंदर झलक दिखाई दी।

Kc malo

मुख्य अतिथि वीणा संगीत समूह के चेयरमैन केसी मालू ने कहा कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहकर ही हम भविष्य की पीढ़ी को सशक्त और सफल बना सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए जरूरी आधुनिकता को अपनाएं।

Marwari yuva manch

सांस्कृतिक कार्यक्रम गंगटोक प्रेरणा छत्तीसगढ़ राजस्थान दिल्ली नगर दिल्ली मुजफ्फरपुर संबलपुर नवचेतना कर्नाटक प्रांत मोरानदार झारखंड गंगा वरुणा अन्नपूर्णा उदय और काशी शाखा के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Mym varanasi