पंचतत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मिल्खा सिंह, milkha asingh
मिल्खा सिंह, milkha asingh

चंडीगढ़। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह पंचतत्व हो गए ओर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, वीपी सिंह बदनौर सेक्टर-25 श्मशान घाट में मौजूद रहे।

पंजाब सरकार के मंत्री, कई बड़े नेता और अधिकारी भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना से ठीक होने के बाद वह कोरोना से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं।

इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में हुआ।

अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेक्टर-8 वाले घर से ले जाया गया। शव वाहन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।