श्रम राज्यमंत्री जूली ने किया निर्माण श्रमिक पंजीयन अभियान का शुभारंभ

सम्पूर्ण प्रदेश में एक माह चलेगा अभियान

श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने गुरूवार को यहाँ 2 सौ फुट चौराहा अजमेर रोड पर मजदूर चौकटी से निर्माण श्रमिक पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रदेशभर में आगामी एक माह तक चलाया जायेगा।

इस अवसर पर जूली ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रत्येक श्रमिक को लाभ पहुंचाने की सोच के अनुरूप श्रम विभाग द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने उपस्थित श्रमिकों का आह्वान किया कि वे श्रमिक हितार्थ चलाई जा रही इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठावे।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित