
भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहा है। रोज 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित आ रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में पूरी दुनिया ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है।
इनमें कई स्पोर्ट्स स्टार भी शामिल हैं। इनकी लंबी फेहरिस्त में मिक्स्ड मार्शल आर्ट के स्टार कोनोर मैक्ग्रिगोर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के साथ हैं।
तस्वीर साझा कर जताया समर्थन आयरलैंड के रहने वाले मैक्ग्रिगोर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर भारत और भारतवासियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है।

उन्होंने भारत के हैवीवेट फाइटर रैम्सटन एडविन रॉड्रिगेज के साथ ट्रेनिंग के बाद की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, मैं अच्छी तरह जानता हूं कि भारत और भारत के लोग काफी मजबूत हैं। मैं महामारी के खिलाफ इस जंग में उनके साथ हूं। पूरी दुनिया भारत के साथ है।
यह भी पढ़ें-साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की टोक्यो ओलिंपिक में खेलने की उम्मीदें खत्म