नॉर्थ ईस्ट पहुंचा मानसून, 10 जून को पूरे नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश की संभावना

केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण भारत को क्रॉस करने के बाद मानसून नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्व) पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून को असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ भागों, पुडुचेरी, तटीय एवं कर्नाटक के अंदरूनी दक्षिणी हिस्सों, रायलसीमा और दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा।

आमतौर पर मुंबई में मानसून आने की सामान्य तारीख 11 जून, दिल्ली में 27 जून, चंडीगढ़ में 28 जून तथा बाड़मेर में 5 जुलाई है।

यह भी पढ़ें-ग्लोबल वार्मिंग की वजह से भारत में मानसून के दौरान बारिश अधिक होगी