कनाडा में हीट डोम के कारण 100 करोड़ से अधिक समुद्री जीवों के मरने की आशंका

कनाडा में हीट डोम के कारण 100 करोड़ से अधिक समुद्री जीवों के मरने की आशंका है। ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम ने यह दावा किया है। टीम के सदस्य समुद्री जीवविज्ञानी क्रिस्टोफर हार्ले ने कहा, हम ‘हीट डोम के कारण समुद्री जीवों के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

कनाडा में समुद्र तट का दायरा 100 किमी से ज्यादा का है। अत्यधिक तापमान से पारिस्थितिक तंत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दरअसल, पिछले हफ्ते पश्चिमी कनाडा और उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में हीट डोम ने तबाही मचाई थी।

इससे इन क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड 49 डिग्री के ऊपर चला गया था। जबकि जून-जुलाई में यहां तापमान 17 डिग्री से नीचे ही होता है। हीट डोम के कारण वातावरण में उच्च दबाव का एक क्षेत्र नीचे की हवा को बाहर निकलने से रोकता है। गुंबद जैसी स्थिति बनती है। यह गुंबद हवा को नीचे की ओर ले जाता है। इससे तापमान बढ़ता जाता है। अधिक तापमान के कारण कनाडा के जंगलों में भी आग लग गई थी।

यह भी पढ़ें-न्यूयॉर्क में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में टिकर टेप परेड की गई