मोशन एजुकेशन में दिलाई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ

कोटा। मोशन एजुकेशन की ओर से मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। मोशन के द्रोणा कैम्पस में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीनियर फेकल्टी आतिश अग्रवाल ने बताया कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसको लेकर तंबाकू का सेवन छोडने की शपथ दिलाई गई और तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है और सांस की बीमारियों की गंभीरता बढ़ जाती है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल दुनिया भर में लगभग 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों की वजह से मौत के मुंह में चले जाते हैं। भारत तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है तथा 17 लाख लोगों की तंबाकू सेवन से मृत्यु होती है। प्रतिवर्ष तंबाकू जनित उत्पादों जैसे बीडी, सिगरेट से आठ करोड़ चालीस लाख टन कार्बन डाईआक्साइड उत्सर्जित होती है जिससे वायुमंडल का तापमान बढ़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस को बढ़ावा देता है। और सरकारों को ऐसी नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग को कम करने में मदद करती हैं।

मोशन एजुकेशन  के दिव्यांशु को एशियन फिजिक्स ओलिंपियाड में रजत पदक

कोटा। मोशन एजुकेशन के विद्यार्थी दिव्यांशु मालू ने एशियन फिजिक्स ओलिंपियाड- 2022 में रजत पदक  हासिल किया है। मोशन एजुकेशन के सीईओ नितिन विजय ने बताया कि विद्यार्थी दीव्यांशु मालू को एशियाई भौतिकी ओलंपियाड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था जो एचबीसीएसई मुंबई मे आयोजित किया गया था। एपीएचओ  2022 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, उन्हें सिल्वर मेडल मिला। भारत के आठ छात्रों में से एक दिव्यांशु ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि चार अन्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।दिव्यांशु अंततः एशियाई भौतिकी ओलंपियाड 2022 के राष्ट्रीय चैंपियन और टॉपर हैं।  दिव्यांशु जुलाई 2022 के महीने में वह इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।