मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल

mukesh ambani
mukesh ambani

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। कंपनी के डिजिटल विंग यानी Jio Platforms में आए ताजा वैश्विक निवेश एवं कंपनी के शेयर के भाव के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण अंबानी की संपत्ति में हाल में उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला है। अंबानी Forbes की अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। Bloomberg Billionaires Index में भी वह नौवें स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति साढ़े 64 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत शुक्रवार को 1788 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। जियो प्लेटफॉ र्स में हाल में आए भारी निवेश की वजह से 63 वर्षीय मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति साढ़े 64 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई।

यह भी पढ़ें-मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की खूबियां हैरान कर देंगी, कीमत उड़ा देगी होश

फोर्ब्स के शीर्ष दस धनकुबेरों की सूची में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले स्थान पर है। उनके पास करीब 160 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स का स्थान आता है। गेट्स के पास कुल 108.7 अरब डॉलर की संपाि है।

यह भी पढ़ें-मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो में निवेश का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास 103.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 87.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। जुकरबर्ग शीर्ष 10 धनाढ्यों की सूची में सबसे कम उम्र के हैं। जुकरबर्ग की आयु महज 36 वर्ष है। इस सूची में वारेन बफेट पांचवें स्थान पर हैं। बफेट की कुल संपत्ति 71.4 अरब डॉलर आंकी गई है। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में अमेरिकी उद्योगपतियों का दबदबा है।