म्यांमार तख्तापलट : सैन्य शासन के खिलाफ म्यांमार में विरोध प्रदर्शन जारी, अब तक 320 लोगों की मौत

म्यांमार में 1 फरवरी से हुए तख्तापलट के बाद से पूरा देश सेना के कब्जे में है। इसी सैन्य शासन के खिलाफ म्यांमार में विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शनकारी एक तरफ देश में लोकतंत्र बहाल करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं सेना की तरफ से दमन की कार्रवाई जारी है।

अबतक 2,981 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, अब तक कुल 320 लोगों की जान जा चुकी है। यह जानकारी असिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिसनर ने दी है।

गुरूवार को 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह कार्रवाई सेना ने यंगून के थिंगांग्युन, सैगिंग रिजन के खिन-यू टाउन, काचिन राज्य के मोहनीन टाउन, शान राज्य के तांगुंगी शहर में की है। इससे पहले बुधवार को 23 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले-हम नियमों का पालन कराने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने जा रहे हैं