मोदी की सीसी और प्रबोवो से अहम बातचीत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने भी सऊदी अरब के समकक्ष से मुलाकात कर सहयोग पर विचार साझा किए।

  • नरेन्द्र मोदी ने मिस्र और इंडोनेशिया के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की।
  • भारत-मिस्र संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर अल सीसी से चर्चा हुई।
  • भारत-इंडोनेशिया साझेदारी को आगे बढ़ाने पर प्रबोवो से बातचीत हुई।

Modi Meets Egypt, Indonesia Leaders : नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मिस्र और इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने तथा अहम क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ हुई बातचीत को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसमें क्षेत्रीय परिस्थितियों के साथ भारत और मिस्र के बीच लगातार मजबूत हो रही दोस्ती प्रमुख रूप से शामिल रही।

यह भी पढ़ें : ब्रिक्स से अब दुनिया को नतीजों की उम्मीद: मोदी

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मुलाकात को भी प्रधानमंत्री ने खास बताया। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो की गर्मजोशी, सकारात्मक रवैया और आशावादी सोच हमेशा प्रभावित करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और इंडोनेशिया आने वाले समय में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और विस्तार देंगे।

ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री लगातार इसमें हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। इन मुलाकातों के जरिए भारत अपने प्रमुख साझेदार देशों के साथ संबंधों को नई गति देने पर जोर दे रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान टूरिज्म को देशभर में मिला नया मंच

इसी कड़ी में विदेश मंत्री ने भी अपने समकक्षों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने रविवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में हो रही ब्रिक्स शिखर वार्ता के दौरान ऐसी द्विपक्षीय मुलाकातें सम्मेलन की कूटनीतिक गतिविधियों को भी महत्वपूर्ण बना रही हैं।

Related Articles

Back to top button