मोदी-टस्क की मुलाकात, भारत-पोलैंड संबंधों पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-पोलैंड के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होनी है। भारत दौरे पर आए टस्क ने इससे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके शांति व अहिंसा के संदेश को याद किया।

  • पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की मुलाकात: हैदराबाद हाउस में भारत-पोलैंड संबंधों पर चर्चा।
  • भारत-पोलैंड सहयोग: द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और नए अवसर तलाशने पर जोर।
  • राजघाट पहुंचे पोलैंड के पीएम: डोनाल्ड टस्क ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर शांति और अहिंसा के आदर्शों को याद किया।

Modi Meets Polish PM Donald Tusk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होनी है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत का मुख्य उद्देश्य भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशना है।

यह भी पढे : राजस्थान के 21 IAS अफसरों को मिली विदेशों की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड टस्क राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गांधीजी के शांति और अहिंसा के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी दुनिया को प्रेरित करती हैं।

वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी गुरुवार सुबह पोलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत और पोलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने को लेकर टस्क के विचार जानकर उन्हें अच्छा लगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह वर्ष 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।

इसके अलावा, वर्ष 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया था। मौजूदा यात्रा को दोनों देशों के बीच राजनीतिक संवाद और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button