‘न रुकूंगा, न थकूंगा’: मोदी का बड़ा संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित होने तक वह न रुकेंगे, न थकेंगे और न अपने रास्ते से हटेंगे। मोदी ने युवाओं की ताकत, आत्मनिर्भरता, नवाचार और सामूहिक प्रयास को 2047 के लक्ष्य की अहम कुंजी बताया।

  • नरेन्द्र मोदी ने कहा- भारत के विकसित होने तक न रुकूंगा, न थकूंगा।
  • विकसित भारत को प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बताया।
  • 2047 तक विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास पर दिया जोर।

Modi Says ‘Will Not Stop, Will Not Tire’ For Developed India : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति तक वह न रुकेंगे और न थकेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों के सामूहिक प्रयास से पूरा होगा।

राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश के सामने लक्ष्य साफ हैं। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना, दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना, गरीबी खत्म करना और विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति हासिल करना इन्हीं लक्ष्यों का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : ब्लैक सी में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए पिछली पीढ़ियों ने अपना जीवन देश के नाम किया। अब विकसित भारत के निर्माण के लिए देश के लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते वर्षों का मूल्यांकन इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि वह खुद कहां पहुंचे, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि हुए उनकी सोच थी कि राज्य का विकास देश के विकास में योगदान दे। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने इसी विचार को आगे बढ़ाया। मोदी ने कहा कि देश के लिए निस्वार्थ कर्म उनके जीवन का आधार रहा है और हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को जनता के भरोसे और अनुभव की बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की है। उनके मुताबिक, इन वर्षों का मूल्यांकन इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि वह खुद कहां पहुंचे, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि इन वर्षों में देश ने कितनी प्रगति की है।

.यह भी पढ़ें : कृति सेनन ने विज्ञापन विवाद पर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सोच थी कि राज्य का विकास देश के विकास में योगदान दे। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने इसी विचार को आगे बढ़ाया। मोदी ने कहा कि देश के लिए निस्वार्थ कर्म उनके जीवन का आधार रहा है और कर्म उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास समस्याओं के साथ-साथ उनके समाधान की ताकत भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि देश को छोटे लक्ष्य निर्धारित करने के बजाय ऐसे असाधारण लक्ष्य तय करने चाहिए, जिन्हें हासिल करने से दुनिया भारत की क्षमता को नए नजरिए से देखे।

Related Articles

Back to top button