आगर मालवा हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भारी बारिश के बाद उफने नाले में कार बहने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि घोषित की। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
- आगर मालवा हादसा: उफने नाले में कार बहने से आठ लोगों की मौत।
- PM मोदी: मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता घोषित।
- मुआवजा: घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
PM Modi Announces Compensation After Agar Malwa Car Accident : नमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।
यह हादसा नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, उज्जैन से ओडिशा के श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार भारी बारिश के बाद नाले में बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें : मसाला उद्योग में किसानों पर बड़ा फोकस
बताया जा रहा है कि इलाके में रातभर हुई बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान कार पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राहत राशि की घोषणा के साथ ही घायलों के लिए भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है।



