PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी और ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों पर्वों को खुशी, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कामना की कि इनके जरिए समाज में दयालुता, आपसी सद्भाव और समृद्धि की भावना और मजबूत हो।

  • मिलाद-उन-नबी: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं
  • ओणम: खुशी, एकता और समृद्धि की कामना
  • PM मोदी: पर्वों के जरिए सामाजिक सद्भाव मजबूत करने पर जोर

PM Modi Greets Nation on Milad-un-Nabi and Onam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए अपने संदेश में दोनों पर्वों से देश में खुशी, एकता और आपसी सद्भाव बढ़ने की कामना की।

मिलाद-उन-नबी के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर लोगों के बीच एकता और आनंद की भावना को मजबूत करे। उन्होंने दयालुता और समाज के प्रति योगदान की भावना को जीवन में आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। अपने संदेश के अंत में उन्होंने देशवासियों को ‘ईद मुबारक’ कहते हुए मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में निवेश की नई राह, फाउंडेशन चैप्टर्स से संवाद

वहीं, ओणम के अवसर पर पीएम मोदी ने इसे जीवंत और उत्साह से भरा पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि ओणम का पर्व समाज में खुशी और एकजुटता को बढ़ाए तथा सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए। उनके दोनों संदेशों में त्योहारों की सांस्कृतिक विविधता के साथ सामाजिक मेल-जोल और सकारात्मक भावना को मजबूत करने का संदेश प्रमुख रहा।

Related Articles

Back to top button