संकट में दुनिया, भारत की ‘पावर टू एंपावर’ सोच पर PM मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत भरोसे, तकनीक और समावेशन की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने डिजिटल भुगतान, स्टार्टअप, लोकतांत्रिक विमर्श और आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की ‘पावर टू एंपावर’ की नीति का उद्देश्य तकनीक और संसाधनों के जरिए लोगों को सशक्त बनाना है।

  • PM मोदी का बयान: वैश्विक संकट के बीच भारत ‘पावर टू एंपावर’ की सोच से आगे बढ़ रहा है।
  • डिजिटल इंडिया: डिजिटल भुगतान व्यवस्था को छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े व्यापारियों तक को जोड़ने वाला माध्यम बताया।
  • भारत की अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री ने 2.5 लाख से अधिक स्टार्टअप और 700 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार का जिक्र किया।

PM Modi Highlights India’s ‘Power to Empower’ Vision : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया इस समय कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन भारत लोगों को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ‘पावर टू एंपावर’ यानी शक्ति के जरिए दूसरों को सशक्त बनाने की सोच को भारत की कार्यसंस्कृति का अहम हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, भारत आज वैश्विक स्तर पर भरोसे और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

मंगलवार को ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीक, ऊर्जा और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने ब्लूमबर्ग और उसकी टीम को बधाई भी दी।

यह भी पढे : सऊदी अरब पर हूती का मिसाइल हमला नाकाम, दो बैलिस्टिक मिसाइलें तबाह

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन व्यवस्थाओं ने दुनिया के देशों को आपस में जोड़ा था, उनका इस्तेमाल अब दबाव बनाने और प्रभुत्व स्थापित करने के लिए भी किया जा रहा है। आपूर्ति शृंखला, ऊर्जा, खनिज और तकनीक जैसे क्षेत्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के केंद्र में हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में भारत अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, बिग कैट एलायंस, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा और मिशन लाइफ जैसी पहलों का उल्लेख किया।

मोदी ने भारत की भाषाई विविधता, मीडिया और डिजिटल मंचों की व्यापक पहुंच को लोकतांत्रिक विमर्श की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि देश में 100 से अधिक भाषाएं, 80 हजार से ज्यादा समाचार पत्र और प्रकाशन तथा एक हजार से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनल हैं। उनके अनुसार, डिजिटल माध्यमों ने लोगों को अपनी बात रखने और मुद्दों पर चर्चा करने के नए अवसर दिए हैं।

यह भी पढे : आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा, निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने विदेशी मेहमानों से भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली का अनुभव लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छोटे दुकानदारों और बड़े कारोबारियों, दोनों को एक साझा मंच पर जोड़ती है। इससे तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की क्षमता सामने आती है।

प्रधानमंत्री ने देश में नवाचार के बढ़ते अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत में स्टार्टअप की संख्या काफी कम थी, जबकि अब इनकी संख्या ढाई लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे देश में बढ़ती उद्यमशीलता और प्रतिभाओं के लिए खुलते अवसरों से जोड़ा।

Related Articles

Back to top button