25 साल की जनसेवा पर PM मोदी ने लिया गणेश जी का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह धार्मिक कार्यक्रम हुआ। पीएम मोदी ने देशवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।
- PM मोदी की 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर दिल्ली के मंदिर में पूजा।
- श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद।
- PM मोदी ने देश की सेवा और विकास के संकल्प को दोहराया।
PM Modi Marks 25 Years of Public Service: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह दौरा उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हुआ। मंदिर में उन्होंने भगवान गणेश की विशेष पूजा की और देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में देशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने भगवान गणेश को विघ्नहर्ता बताते हुए देश को निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अवसर उनके लंबे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अक्टूबर 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और मई 2014 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
यह भी पढ़ें:RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 5.50% हुआ
मोदी ने 2014 से 2019 और फिर 2019 से 2024 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 9 जून 2024 को उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 वर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष से अधिक की जिम्मेदारी के साथ उनका सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक जीवन 25 वर्ष का पड़ाव पूरा कर रहा है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 25 वर्षों तक सरकार के प्रमुख के रूप में नेतृत्व करने के लिए बधाई दी। मंत्रिमंडल की ओर से पारित प्रस्ताव में उनकी सार्वजनिक यात्रा और ‘राष्ट्र प्रथम’ तथा ‘नागरिक प्रथम’ के सिद्धांतों पर जोर दिया गया।
मंदिर में पूजा के दौरान प्रधानमंत्री ने आगे की यात्रा के लिए भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और देश की सेवा पूरी निष्ठा के साथ जारी रखने के संकल्प को दोहराया। उनके इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ उनके लंबे सार्वजनिक जीवन का यह महत्वपूर्ण पड़ाव भी सामने आया।



