पीएम मोदी का स्टार्टअप्स को बड़ा भरोसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र के युवा स्टार्टअप नेतृत्वकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि सरकार ऐसी नीतिगत स्थिरता बनाने पर काम कर रही है, जिससे उद्यमियों में जोखिम लेने का भरोसा बढ़े। उन्होंने भारतीय प्रतिभा, प्रतिस्पर्धी लागत और वैश्विक अवसरों का उल्लेख करते हुए दुनिया की प्रतिभाओं को भारत से जोड़ने पर भी जोर दिया।

  • अंतरिक्ष स्टार्टअप को पीएम मोदी ने नीतिगत भरोसे का दिया संदेश
  • स्टार्टअप्स के लिए स्थिर फैसलों और जोखिम लेने के माहौल पर जोर
  • भारतीय प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर जोड़ने की बताई बड़ी संभावना

PM Modi Space Startup Push :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय स्टार्टअप्स के युवा नेतृत्वकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सरकार ऐसे माहौल को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, जहां उद्यमी बिना अनिश्चितता के जोखिम ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि स्टार्टअप्स को यह विश्वास रहे कि मुश्किल समय में उनका साथ नहीं छोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री की इस मुलाकात का वीडियो साझा किया गया। यह संवाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुआ था। बातचीत के दौरान मोदी ने युवा उद्यमियों के साहस और सरकार पर उनके भरोसे की सराहना की।

यह भी पढ़ें : त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सीएम का बड़ा निर्देश

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतियों में निरंतरता जरूरी है। बार-बार फैसलों में बदलाव होने से नए क्षेत्र में निवेश और जोखिम लेने वालों के सामने अनिश्चितता पैदा होती है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि उद्यमियों को नीतिगत स्थिरता का भरोसा मिले और वे अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ सकें।

संवाद के दौरान एक युवा उद्यमी ने बताया कि भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के निर्यात को बढ़ावा देने में सरकार की भूमिका का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें : बप्पा रावल का गौरव नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

इस पर प्रधानमंत्री ने भारतीय उद्यमिता की ताकत गिनाते हुए कहा कि देश की प्रतिस्पर्धी लागत, कुशल प्रतिभा और जोखिम लेने की क्षमता भारत को वैश्विक बाजार में तेजी से आगे बढ़ने का अवसर देती है।

एक अन्य उद्यमी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ने के बाद विदेशों में काम कर रहे कई भारतीय भी वापस आकर इस क्षेत्र से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इसे सकारात्मक बदलाव बताते हुए दुनिया भर की प्रतिभाओं को भारत की ओर आकर्षित करने की जरूरत पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button