पुंजापुरा में PM मोदी का वर्चुअल संवाद, 35 लाख पेंशन हितग्राहियों को सौगात

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में आज ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का पड़ाव होगा। वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइक राइडर्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसी दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

  • सेवा संकल्प बाइक यात्रा आज देवास के पुंजापुरा पहुंचेगी।
  • PM मोदी बाइक राइडर्स से वर्चुअली संवाद करेंगे।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव 35.42 लाख पेंशन हितग्राहियों को 212.57 करोड़ रुपये से अधिक अंतरित करेंगे।

PM Modi to Virtually Interact with Seva Sankalp Bike Riders in Pungpura : वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ गुरुवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा पहुंचेगी। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स से वर्चुअली बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

यह विशेष बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को वाराणसी से हुई थी। इसमें करीब 250 बाइक पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए वडनगर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पहुंचा राजस्थान के पत्रकारों का दल

यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। यात्रा के साथ ऐसे वाहन भी चल रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।

पुंजापुरा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 35.42 लाख लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 212.57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मुरली भंवरा और राय सिंह सेंधव समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नेतृत्व में सुलझे दशकों पुराने जल विवाद, राजस्थान को मिलेगा पूरा पानी : सीएम भजनलाल शर्मा

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की भी उम्मीद है। यात्रा के इस पड़ाव को सेवा और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रमों के साथ जोड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button