राष्ट्रपति मुर्मु की डॉक्टरों से अपील, सेवा को बनाएं मिशन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में युवा चिकित्सकों से करुणा और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। राष्ट्रपति ने कम लागत पर बेहतर इलाज और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉक्टरों से करुणा और सेवा भावना के साथ काम करने को कहा।
- एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में 89 प्रशिक्षु डॉक्टरों को उपाधियां मिलीं।
- राष्ट्रपति ने दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया।
President Murmu Urges Doctors to Serve with Compassion : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा चिकित्सकों से चिकित्सा पेशे को केवल रोजगार का माध्यम न मानकर मानव सेवा का जरिया बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का व्यवहार मरीज के प्रति संवेदनशील और आत्मीय होना चाहिए, ताकि इलाज के साथ उसे भरोसे और अपनत्व का एहसास भी मिले।

राष्ट्रपति मंगलवार को एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्रथम बैच के 89 प्रशिक्षु डॉक्टरों को उपाधियां प्रदान कीं, जबकि पांच मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एम्स बिलासपुर के पहले बैच का हिस्सा बनना उनके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सक का पहला दायित्व बीमारी की सही पहचान कर उसका उपचार करना है, लेकिन इसके साथ मरीज के प्रति करुणा और सहानुभूति भी जरूरी है। डॉक्टर का व्यवहार कई बार मरीज के आत्मविश्वास और उपचार की प्रक्रिया पर सकारात्मक असर डाल सकता है।
यह भी पढ़ें : जयपुर में हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस का आगाज
मुर्मु ने युवा डॉक्टरों से खास तौर पर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के प्रति सेवा और अपनत्व का भाव रखने को कहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहाड़ी और दूरदराज इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आसान नहीं है। ऐसे में चिकित्सकों की प्रतिबद्धता इस चुनौती से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि कई चिकित्सक कठिन और दूरदराज क्षेत्रों में सेवा देने से बचते हैं, लेकिन एम्स जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित डॉक्टरों से समाज को अलग उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि देश के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना चिकित्सकों के जीवन के उद्देश्यों में शामिल होना चाहिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महंगी दवाएं और आधुनिक चिकित्सा उपकरण आम परिवारों के लिए बड़ी चुनौती हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च कई बार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों को आर्थिक मदद मिली है, लेकिन दुर्गम इलाकों में अभी भी कई जरूरतमंद इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में बढ़ी ठंडक, दिन का पारा भी गिरा
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी देने की अपील की। साथ ही एम्स बिलासपुर के प्रबंधन और युवा चिकित्सकों से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शोध और नए उपायों पर काम करने को कहा।
राष्ट्रपति मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल टोपी पहनकर उपाधि लेने पहुंचे। एम्स प्रशासन ने पुरुष और महिला दोनों प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए यही पोशाक निर्धारित की थी। समारोह से पहले सामूह्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं।
समारोह में प्रशिक्षु डॉक्टर पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर उपाधि लेने पहुंचे। एम्स प्रशासन ने पुरुष और महिला दोनों प्रशिक्षु डॉक्टरों के लिए यही पोशाक निर्धारित की थी। समारोह से पहले सामूहिक तस्वीर भी ली गई।



