भारत पहुंचे स्विस राष्ट्रपति, EFTA पर होगी बड़ी बात
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यात्रा के दौरान भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों, व्यापार, निवेश, विज्ञान, नवाचार और EFTA समझौते से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
- गाइ पारमेलिन का राष्ट्रपति भवन में त्रि-सेवा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ स्वागत।
- भारत-स्विट्जरलैंड द्विपक्षीय संबंधों और EFTA समझौते पर होगी अहम बातचीत।
- स्विस राष्ट्रपति जेवर एयरपोर्ट जाकर तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग का जायजा लेंगे।
Swiss President India Visit: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें त्रि-सेवा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए पारमेलिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है निवेश से जुड़े मुद्दे प्रमुख एजेंडे में रहेंगे। इसके अलावा विज्ञान, तकनीक, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। यहां स्विस राष्ट्रपति को औपचारिक ‘स्टैटिक गार्ड’ सम्मान दिया गया।
यह भी पढ़ें : फ्लाईदुबई कांड: को-पायलट निकला ‘लोन वुल्फ’?
भारत पहुंचने के बाद पारमेलिन ने इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते को एक साल पूरा हो रहा है।
यात्रा के दौरान भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दे प्रमुख एजेंडे में रहेंगे। इसके अलावा विज्ञान, तकनीक, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा हित वाले विषयों पर भी दोनों पक्ष बातचीत करेंगे। दोनों देश अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के साथ भविष्य के सहयोग की दिशा तय करने पर भी जोर दे सकते हैं।
पारमेलिन के दौरे का एक अहम पड़ाव नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर भी होगा। मंगलवार को प्रस्तावित इस दौरे के दौरान वह एयरपोर्ट के विकास और वहां इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक को देखेंगे। जेवर एयरपोर्ट परियोजना में स्विट्जरलैंड की कंपनियों और तकनीकी विशेषज्ञता की भी भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें : एशियन गेम्स-2026 खत्म, नीरू ने लहराया तिरंगा
जेवर का दौरा भारत और स्विट्जरलैंड के बीच केवल व्यापारिक रिश्तों तक सीमित साझेदारी को दिखाने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच बुनियादी ढांचे, आधुनिक तकनीक और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी इस दौरान जोर रहेगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पारमेलिन का औपचारिक स्वागत भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों की झलक है। मौजूदा यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को नई गति मिलने और आर्थिक साझेदारी के और विस्तार की उम्मीद है।



