रिश्वतखोरी पर शिवराज सिंह का कड़ा प्रहार: नप गए कृषि मंत्रालय के अफसर!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए सब्सिडी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ विपणन अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। सीहोर के वेयरहाउस संचालकों से लाखों रुपये की घूस मांगने का मामला सामने आने के बाद मंत्री ने बिना देर किए यह कड़ा फैसला लिया।

  • शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने के आरोप में कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी को फौरन सस्पेंड किया।
  • सीहोर में वेयरहाउसों से सब्सिडी पास करने के बदले मांगी गई थी मोटी रकम, सीधे मंत्री तक पहुंची शिकायत।
  • भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नकेल कसने के लिए कृषि मंत्रालय के शीर्ष अफसरों की बुलाई आपात बैठक।

Union Minister Shivraj Singh Chouhan Suspends Agri Ministry Official Over Bribery Charges: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश देते हुए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी नजीर पेश की है। मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का है, जहां इंस्पेक्शन के दौरान मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग पर वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी का पैसा रिलीज करने के बदले घूस मांगने का आरोप लगा था। शिवाय वेयरहाउस से ₹1,00,000 और श्री कृष्णा वेयरहाउस से करीब ₹60,000 की मांग की गई थी। पीड़ितों ने सीधे केंद्रीय मंत्री तक अपनी बात पहुंचाई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें:सर्राफा बाजार में सुस्ती: क्या सोना-चांदी खरीदने का यही सही मौका है?

इस सख्त फैसले के बाद व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंत्रालय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार शाम 7 बजे कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिवों और आला अधिकारियों की एक अहम रिव्यू बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और लापरवाही पर कड़े निर्देश दिए जाएंगे।

यह बैठक शिवराज सिंह चौहान के पंजाब दौरे से लौटते ही होगी। दिन में वे तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में नमन कर भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे, साथ ही बठिंडा में किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button