नवीन ढुल ने की भाजयुमों मंडल कार्यकारिणी घोषित

इन्द्रमोहन मंडल अध्यक्ष तो मोहित चौधरी और मन्नूरंजन बने महामंत्री

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला अध्यक्ष अजय बंसल एवं शूरसैन मंडल अध्यक्ष राजीव भांखर से विचार विमर्श करके भाजयुमों जिला अध्यक्ष नवीन ढुल नें शूरशैन मंडल की भाजयुमों कार्यकारिणी की घोषणा की।

भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी रोहतक की घोषणा की ज़िला अध्यक्ष नवीन ढुल ने सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी। उन्होनें कहा कि आशा है आप सब संगठन को मज़बूत करने में पूरी मेहनत व लग्न से काम करेंगे। सबसे हमारा यहीं प्रयास रहेगा कि गावँ देहात व शहर में सब युवाओं को जोड़ कर संगठन को मज़बूत करने का काम करेंगे। भाजयुमों का प्रत्येक कार्यकर्त्ता 24 घन्टे बड़ी तल्लीनता से काम करता आया और आगे भी करता रहेगा।

जिसमें इंद्रमोहन अरोड़ा को मंडल अध्यक्ष, सुनिल सैनी, विजय बिसला, साहिल कुमार, अमन नागर, राहुल जुनेजा, संजय चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष, मोहिल चौधरी और मन्नू रंजन को मंडल महामंत्री, विनोद कुमार, संजय नागर, सचिन वर्मा, कृष्ण वर्मा, रतनदीप एवं दीपक सैनी को मंडल सचिव, संदीप सहगल को मीडिया प्रभारी, कामया अरोड़ा को सह-मीडिया, चेतन सैनी को कोषाध्यक्ष, अमन गिरधर, प्राचीन कुमार, हन्नी, सुनील, रवि वंश सैनी, आकाश मौैर्य, अमित दुआ, मंजीत भाट, रवि राजपूत, राजेन्द्र, राहुल खन्ना, मनोज कश्यप, एवं सन्नी तंवर को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला महामन्त्री अमित सैनी,कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल,उपाध्यक्ष विवेक बबलू,मनीष दाँगी,सहमीडिया प्रभारी सोनिका दहिया,मंडल महामन्त्री संजय वर्मा,रोहित मलिक ज़िला कार्यकारिणी सदस्य संदीप राठी,सुभाष मल्होत्रा आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें-महापौर ने किया नलकूप कार्य का किया शुभारम्भ