नवाब मलिक ने कहा-ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड भाजपा नेत मोहित कंबोज है, वह समीर वानखेड़े का करीबी

मुंबई कू्रज ड्रग्स मामले में राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने फिर कुछ नए खुलासे किए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि इस ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष मोहित कंबोज उर्फ मोहित भारतीय है।

उसके समीर वानखेड़े के साथ अच्छे संबंध हैं और उनके द्वारा 6 अक्टूबर को वानखेड़े पर आरोप लगाने के बाद दोनों के बीच 7 अक्टूबर को एक कब्रिस्तान के बाहर मुलाकात हुई थी।

मलिक ने आरोप लगाया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी का आरोप था। वो पहले कांग्रेस में था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो गया। मोहित कंबोज ने शनिवार को पीसी की थी और उसमें सुनील पाटिल नाम के शख्स को इस केस का मास्टरमाइंड बताया था। मोहित ने पाटिल को एनसीपी नेता बताया था।

मोहित के आरोपों पर मलिक ने कहा कि वह सुनील पाटिल से कभी नहीं मिले और न ही वह एनसीपी का कोई नेता है। बता दें कि मोहित ने पाटिल को एनसीपी का फाउंडर मेंबर बताया था।

इस पर मलिक ने कहा कि पाटिल के फोटो गृहमंत्री अमित शाह के साथ हैं। मनीश भानुशाली के फोटो प्रधानमंत्री के साथ हैं। हम तस्वीरों पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। लेकिन सुनील पाटिल भी फ्रॉड है और वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का प्लेयर है।

यह भी पढ़ें-एनसीबी और नवाब मलिक के बीच जुबानी जंग जारी, मलिक बोले-एनसीबी ने उगाही के लिए किया आर्यन खान का अपहरण