मोनालिसा का नया अवतार

मोनालिसा
मोनालिसा

नए वीडियो डालकर मचाया धमाल

अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज देख घायल हुए फैंस

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अदाकारा मोनालिसा इन दिनों अपने ग्लेमरस को लेकर काफी चर्चा मेंं हैं। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो डाली हैं, जिसमें उनका नया अवतार दिखा है। वे काफी हॉट भी दिख रही हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही हैं।

भोजपुरी गानों और फिल्मों के साथ ही कलाकार भी देश भर में मशहूर हो चुके हैं। यही वजह है कि अब यह कलाकार पॉपुलैरिटी के मामले में कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों को टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

कई अवतार भी देखने को मिल रहे

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में मोनालिसा विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे फिल्म के गाने आफत पर थिरकती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में उनके कई अवतार भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में गाने जवानी तेरी आफत पर थिरकते हुए मोनालिसा ने अपने कई लुक दिखाए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

कैप्शन में लिखा, आफत

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, आफत। सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस के कई लुक्स नजर आ रहे हैं। ब्लैक रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में जहां मोनालिसा काफी ग्लैमरस लग रही हैं तो वहीं बिकनी पहने पूल में मस्ती करती मोनालिसा को देख फैंस दीवाने हो गए हैं। इसके अलावा इस वीडियो में एक्ट्रेस के और भी कई रूप देखने को मिल रहे हैं। अपने इन सभी लुक्स में मोनालिसा काफी ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही है।

फैंस कर रहे हैं पसंद

कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को मोनालिसा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक दस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मोनालिसा फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिन ही उन्होंने पूल में चिल करते हुए अपनी कुछ बिकिनी फोटोज भी शेयर की थी, जो इंटरनेट पर काफी वायर भी हुई थी। भोजपुरी अभिनेत्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस और नजर जैसे शोज में भी दिखाई दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली जा रहे हो तो मास्क ले जाना नहीं भूलें, वरना खाली करनी पड़ सकती है जेब