उप राष्ट्रपति को सर्वांगीण विकास की नई राह पुस्तक भेंट

राज्यपाल कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को सर्वांगीण विकास की नई राह पुस्तक भेंट की।

मिश्र ने पुस्तक भेंट करते हुए उप राष्ट्रपति को राजस्थान में पिछले दो वर्षों में राजभवन द्वारा संवैधानिक परम्पराओं से सम्बंधित किए नवाचारों, जन हित में की गई नवीन पहलों और उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पुस्तक में प्रकाशित सामग्री के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि राजभवन द्वारा राज्यपाल के दो वर्षों के सम्बंध में हाल में ही सर्वांगीण विकास की नई राह – प्रतिबद्धता के दो वर्ष पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

यह भी पढ़े-कर्मचारियो के हितों के लिए जेल भी गए थे बाउजी : राजेश कृष्ण बिरला