नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह गुर्जर ने बारां पहुंचकर मंत्री प्रमोद भाया का जताया आभार

बारां। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश के 13 जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसमें झालावाड जिले में विरेन्द्र सिंह गुर्जर एडवोकेट को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गुर्जर द्वारा आज अपने समर्थकों के साथ बारां पहुंचकर मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल का 51 किलो के फूलों का हार पहना कर आभार व्यक्त किया गया।

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल द्वारा जारी राजस्थान प्रदेश के 13 कांग्रेस जिलाध्यक्षों में उनको जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गुर्जर ने बताया कि राज्य के खान, गोपालन एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया के आशीर्वाद से उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस संगठन जिला झालावाड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज उनके द्वारा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मंत्री प्रमोद जैन भाया के कार्यालय पर पहुंचकर मंत्री प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया तथा कहां कि वे कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ झालावाड जिले में कांग्रेसजनों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा, विधायक पानाचंद मेघवाल द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर का तिलक चंदन, माल्यार्पण, श्रीफल एवं मुंह मीठा कर स्वागत सम्मान किया तथा उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी, झालावाड का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें-बिंजवाडियां सरकारी विद्यालय की 9 छात्राओं का 65वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर हुआ चयन