अफ्रीका में नीरागोंगो ज्वालामुखी 19 साल बाद फिर फूट पड़ी, भारतीय सेना ने हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाला

अफ्रीकी देश कांगो के गोमा शहर के नजदीक स्थित नीरागोंगो ज्वालामुखी 19 साल बाद फूट पड़ा है। इससे पूरा आसमान लाल हो गया।

10 किमी तक राख फैल गई है। राख हाईवे और गोमा शहर के घरों में पहुंच गया है। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। हजारों लोग पड़ोसी देश रवांडा की तरफ भाग रहे हैं।

रवांडा प्रशासन का कहना है कि गोमा के करीब 3000 लोग सीमा पार कर यहां पहुंचे हैं। दूसरी ओर, कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के हिस्से के रूप में तैनात भारतीय सेना ने हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाला और उन्हें सही ठिकाने तक पहुंचाया।

इससे पहले 2002 में जब यह ज्वालामुखी फटा था, तब 250 लोग मारे गए गए थे। करीब 1.20 लाख लोगों को इलाका छोडऩा पड़ा था।

यह भी पढ़ें-ब्रिटेन में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमितों के मामले, नया वैरिएंट पहले से ज्यादा लोगों को बीमार कर रहा