वल्लभनगर में 3 साल में कोई विकास नहीं कराया, अब क्या तीर मार लेंगे कांग्रेस नेता : देवनानी

उदयपुर। कानोड़. उपचुनाव के चलते भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। पूर्व शिक्षामंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीना, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, अजमेर निगम उपमहापौर नीरज जैन की उपस्थिति में यह आरोप पत्र जारी किया।

पत्र में सरकार की अकर्मण्यता, बदहाल कानून व्यवस्था, आपसी खींचतान में उलझे रहने के आरोप शामिल हैं। देवनानी ने कहा कि जब स्वर्गीय विधायक शक्तावत के तीन साल के कार्यकाल में भी विकास नहीं हुआ तो अब कांग्रेस नेता दो साल में क्या चमत्कार कर लेंगे। शक्तावत खुद अपनी सरकार की कार्यशैली और वल्लभनगर में विकास नहीं होने से आहत थे।

सांसद जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्जा, बिजली बिल और टोल माफ किया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने क्या किया7मुख्यमंत्री गहलोत मेनार- वाना जल सिंचाई परियोजना के बारे में भी कुछ बोले, भारत सरकार से मिल रही किश्तों के अलावा आप ने राजस्थान की जनता के लिया क्या किया हैं पहले आप ये बताएं?

यह भी पढ़ें-कादीहेड़ा सरकारी स्कूल की 7 छात्राओं और 6 छात्रों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल के लिए चयन