किरेन रिजिजू के इस काम को आगे बढ़ाएंगे अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर, Anurag Thakur
अनुराग ठाकुर, Anurag Thakur

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय का विभाग दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है। ठाकुर पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष थे और उन्होंने मई 2016 से फरवरी 2017 तक इस पद पर कार्य किया था।

इससे पहले, वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के प्रमुख भी थे। उनके पास खेल मंत्रालय की कमान टोक्यो ओलंपिक से महज 15 दिन पहले आई है । रिजिजू, जिनके पास पहले खेल मंत्रालय था, को अब कानून और न्याय मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।