अब चुटकी बजाते ही बनेगी मलाई बर्फी, इसी से कराएं सभी का मुंह मीठा

मलाई बर्फी
मलाई बर्फी

दिवाली का त्योहार ना सिर्फ भारत देश में बल्कि विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पांच दिन चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। इन त्योहारों में लोग घरों की सजावट करने के साथ-साथ नए कपड़े भी पहनते हैं। इसके साथ ही घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वैसे तो त्योहारों की वजह से रौनक होती ही है, लेकिन जब बात भाई दूज जैसे त्योहार की आती है तो घरों मे रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है।

भाई दूज के त्योहार पर महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में उनके भाई उन्हें तोहफा देते हैं। त्योहारों के मौसम में बाजारों में मिलावट वाली मिठाई मिलती है, जिससे तबियत खराब हो सकती है। ऐसे में आप घर पर ही अपने भाई के लिए मलाई की बर्फी तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं।

मलाई बर्फी का सामान

मलाई बर्फी का सामान
मलाई बर्फी का सामान

पनीर
माया या खोया
इलायची पाउडर
कटे हुए काजू बादाम
कन्डेन्स्ड मिल्क
विधि

मलाई बर्फी
मलाई बर्फी
  • भाई दूज के लिए अगर आप मलाई बर्फी बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें कन्डेन्स्ड मिल्क डालें। इस कन्डेन्स्ड मिल्क में मावा को अच्छे से मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़ों को सही से मैश करके पैन में डालें। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि ये मिश्रण चिकना ना हो जाए। ताकि इसमें कहीं भी गांठें ना पड़ें।
  • जब मिश्रण पैन से अलग होकर गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर इसे निकाल लें।
  • इस सजाने के लिए इसके ऊपर के काजू, बादाम डालकर हल्के हाथ से दबा दें। अब इसे ठंडा होने दें। बस आपकी मलाई बर्फी तैयार है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा आ रही और कांग्रेस का जहाज डूब रहा : शेखावत