अब तार में करंट कम और बिजली बिल में ज्यादा दौड़ रहा है : कटारिया

खेरवाड़ा में हुआ भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

उदयपुर। राजस्थान सरकार ने बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी। अब क्या हुआ? अब तार में करंट कम और बिजली बिल में ज्यादा दौड़ रहा है। यह बात खेरवाड़ा में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को कही। कटारिया ने कहा कि मेरा-तेरा छोड़कर पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करें। पार्टी आगामी चुनाव में जिसे भी पार्टी का चिन्ह देती है उसे कमल का फूल मानकर भारी मतों से विजय दिलानी है।

कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार की सफलता को आमजन जानता है। केंद्र सरकार के काम पर देश ही नहीं पूरे विश्व की नजर है। मोदी के कार्यों की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में चर्चा होती है। मोदी से पहले का एक भी प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने दीपावली सेना के जवानों के बीच जाकर मनाई हो। कटारिया ने बीटीपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लड़ाई-झगड़े करवाकर राज में नहीं आया जा सकता है।

हमारा देश सनातन धर्म को मानता है। भगवान के प्रति आस्था क्या होती है। इन लोगों को क्या पता। फिर लोगों को धर्म, जाति के प्रति भड़काकर वोट नहीं बटोरे जा सकते। एक-दो जगह से विजय होने से देश को नहीं चला सकते। सम्मेलन में एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में लोगों के कार्य ना के बराबर हो रहे हैं। सरकार का पैसा व्यर्थ जा रहा है। सम्मेलन में पूर्व विधायक नानालाल अहारी, शंकरलाल खराड़ी, सालिगराम खराड़ी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता आदि मौजूद थे।

में चर्चा होती है। मोदी से पहले का एक भी प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसने दीपावली सेना के जवानों के बीच जाकर मनाई हो। कटारिया ने बीटीपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लड़ाई-झगड़े करवाकर राज में नहीं आया जा सकता है। हमारा देश सनातन धर्म को मानता है। भगवान के प्रति आस्था क्या होती है।

इन लोगों को क्या पता। फिर लोगों को धर्म, जाति के प्रति भड़काकर वोट नहीं बटोरे जा सकते। एक-दो जगह से विजय होने से देश को नहीं चला सकते। सम्मेलन में एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में लोगों के कार्य ना के बराबर हो रहे हैं। सरकार का पैसा व्यर्थ जा रहा है। सम्मेलन में पूर्व विधायक नानालाल अहारी, शंकरलाल खराड़ी, सालिगराम खराड़ी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-आपकी समृद्धि हमारा संकल्प की थीम के साथ संपन्न हुआ एसबीआई मेगा कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम