चार हजार से 80 हजार ईवी का सफर करने वाली ओला लाएगी छह नई ईवी

ईवी
ईवी

सीईओ ने बताया पूरा प्लान

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया बनाने वाली कंपनी ओला के लिए साल 2022 काफी खास रहा है। कंपनी ने इस दौरान सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री भी की है। साथ ही कंपनी कई और ईवी को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से कब तक नए ईवी को लाया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने साल 2022 खत्म होते-होते कंपनी की कई योजनाओं की जानकारी दी है। भाविश ने यह जानकारी ब्लॉग के जरिए दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि कंपनी आने वाले सालों में कई और इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इन वाहनों में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर बाइक, कार और एसयूवी शामिल है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार को बाजार में पेश किया जाएगा। इसके अलावा साल 2027 तक छह नए इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लाया जाएगा।

15 महीनों में कंपनी ने हासिल किया मुकाम

ईवी
ईवी

भाविश ने बताया कि ओला ने 15 अगस्त 2021 को अपने सफर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 15 महीनों में ही कंपनी रेवेन्यू और वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी बनने का मुकाम हासिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि साल 2022 के दौरान ही कंपनी ने करीब डेढ़ लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। इसके अलावा कंपनी अपने मिशन इलेक्ट्रिक पर काम करते हुए साल 2025 तक सभी दो पहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने पर काम कर रही है। साल 2030 तक कंपनी उम्मीद करती है कि सभी कारें भी इलेक्ट्रिक कारों में बदल जाएंगी।

भारत में है ईवी का ग्लोबल हब बनने की क्षमता

ईवी
ईवी

भाविश अग्रवाल ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का ग्लोबल हब बनने की क्षमता है। लेकिन इसके लिए खास रणनीति पर काम करना होगा। अगर भारत में वल्र्ड क्लास इलेक्ट्रिक वाहन बनाए जाएं, रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश किया जाए, कोर टेक्नोलॉजी बनाई जाए, नए माल और कंपोनेंट्स की लोकल सप्लाई चेन बनाई जाए और दुनिया से बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित किया जाए तो ग्लोबल हब बनना संभव है।

कंपनी के लिए कैसा रहा साल 2022

ईवी
ईवी

साल 2022 की बात करें तो कंपनी के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ। कंपनी ने जनवरी से नवंबर के बीच सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की। इसी के साथ कंपनी ने लगातार अपने उत्पादों को बेहतर बनाने पर भी काम किया। कंपनी ने दिसंबर में मूव ओएस3 को भी अपडेट के साथ देना शुरू किया है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें कॉल, मैसेज अलर्ट, एडवांस री-जनरेशन मोड, पार्टी मोड, हाइपरचार्जिंग, हिल होल्ड असिस्ट, वैकेशन मोड, प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। जिससे मौजूदा ग्राहकों के साथ ही नए ग्राहकों को भी शानदार अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सोमवार से शुरू करें पशुपति व्रत और देखिए चमत्कार