क्रिसमस के मौके पर जानिए क्रिसमस ट्री से जुड़े उपाय और इस पौधे को लगाने के नियम

क्रिसमस
क्रिसमस

क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व को भारत समेत पूरा विश्व मनाता है। लेकिन आजकल इस त्योहार को सभी धर्मों के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है। घरों में रोशनी कर एक दूसरे को उपहार देकर बधाईयां देते हैं । इस पर्व में क्रिसमस ट्री का बेहद ही खास महत्व होता है। 25 दिसंबर को लेकर मान्यता है कि ईसा के जन्म की खुशी में स्वर्ग के दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों, फूलों और सितारों से सजा दिया था। उन्हीं की याद में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सफ़ेद रुई, लाइट, टॉफियों और छोटे-छोटे उपहारों से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री का सिर्फ क्रिसमस के पर्व पर ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी बहुत ज्यादा महत्व है। क्रिसमस ट्री से जुड़े कुछ उपाय करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है।

क्रिसमस
क्रिसमस
  • घर में क्रिसमस ट्री परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों को सौहार्दपूर्ण बनाता है, जिससे घर में तनाव नहीं होता है। साथ ही परिवार के सदस्य मिलजुलकर प्रेम से रहते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए क्रिसमस ट्री एक अच्छा विकल्प है। मान्यता है कि इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
  • क्रिसमस ट्री को लाइट और रिबन से सजाया जाता है। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी बजने पर इससे निकलने वाली ध्वनि पूरे घर में नई सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है।
  • क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है जिसे वास्तु में तरक्की,उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से तरक्की के नए-नए अवसर मिलते हैं।वहीं इसे ऑफिस में रखेंगे तो कारोबार में वृद्धि होगी।
  • क्रिसमस ट्री रखने से घर में बच्चों की सेहत ठीक रहती है, मानसिक तौर पर भी बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की सोच सकारात्मक होती है।
  • क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
  • क्रिसमस ट्री पर लगाए जाने वाले सितारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है, साथ ही साथ ये धन में वृद्धि करता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का पौधा सूखा हुआ नहीं होना चाहिए,सूखे हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा के स्रोत माने गए हैं।
  • कई लोग क्रिसमस ट्री के ऊपर फूलों और सब्जियों की बेलें आदि चढ़ा देते हैं,ऐसा बिल्कुल न करें इससे आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
  • ध्यान रहे कि इस पौधे के ऊपर कभी भी धूल-मिटटी या जाले जमा न होने दें,ऐसा होने से आपके जीवन में नीरसता और आलस उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढ़ें : कम कैलोरी वाली इन चीजों को करें डाइट में शामिल