राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को एक महीना पूरा

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

तस्वीरों में देखिए राहुल का वात्यल्य प्रेम…

नई दिल्ली। कांगे्रस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक महीना पूरा हो चुका है। इन तीस दिनों में राहुल की यात्रा कैसी रही उससे जुड़ी कुछ तस्वीरें हम शेयर कर रहे हैं। इनमें वे भी तस्वीरें हैं, जिनकी वजह से राहुल को काफी लोगों ने पसंद किया है। हिन्दू देवी-देवताओं पर कटाक्ष से लेकर राहुल की टी-शर्ट जैसे मुद्दे पर यह यात्रा विवादों में भी आ गई थी। बता दें कि सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 31वें दिन कर्नाटक के मायासांद्रा में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

जब मां के जूतों का फीता बांधते दिखे राहुल

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 27वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में पहुंचीं। इस दौरान सोनिया और राहुल की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली।
कांग्रेस की ओर से भी इस तस्वीर और वीडियो को ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सिर्फ लिखा था मां। वहीं दूसरे ट्वीट पर परवरिश। राहुल अपनी मां सोनिया का हाथ पकड़कर यात्रा में चलते हुए दिखाई दिए। कुछ दूर तक चलने के बाद जब उन्हें लगा कि मां थक गईं हैं तो उन्होंने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठने को बोल दिया। बता दें कि सोनिया गांधी की कुछ दिनों पहले तबियत खराब थी। हाल ही में वह रिकवर हुई हैं। ऐसे में मां का ख्याल रखते हुए तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने राहुल की खूब तारीफ की।

जब बच्ची को सैंडल पहनाया

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक बच्ची को सैंडल पहनाते हुए दिखे। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने राहुल की जमकर तारीफ की।

जब बारिश में भी भाषण देते रहे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तेज बारिश के बीच भी राहुल गांधी भाषण देते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि उनको सुनने के लिए आम लोग भी तेज बारिश के बीच खड़े रहे। ये वीडियो यात्रा के 25वें दिन की है। तब राहुल गांधी कर्नाटक के मैसूर में भारी बारिश में जनसभा को संबोधित किया।

जब यात्रा में पहुंची नन्ही इंदिरा

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में एक जगह नन्ही इंदिरा गांधी भी पहुंची। दरअसल एक छोटी सी बच्ची इंदिरा गांधी बनकर यात्रा में शामिल हुई थी। राहुल गांधी बच्ची का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिखे राहुल

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग तरह के लोगों से मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। राहुल के साथ कई बुजुर्गों की तस्वीर वायरल हुई है। इसमें वह बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बुजुर्ग भी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।

मठ, मंदिर और दरगाह पहुंचे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे। वह अलग-अलग मठ और मंदिरों में पहुंचे। पूजा पाठक की। इसके अलावा चर्च और दरगाह भी पहुंचे। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

युवाओं के साथ भी चले राहुल

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवक और युवती इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन युवाओं से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें गले लगाकर राहुल आगे बढ़ते रहे। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

दिव्यांग भी शामिल हुए यात्रा में

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई जगह दिव्यांगजन भी शामिल हुए। कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें राहुल दिव्यांगों का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

फुटबॉल खेलते नजर आए राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

राजस्थान में जब कांग्रेस सियासी संकट से जूझ रही थी, तब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंची थी। उस दौरान राहुल बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। विपक्ष ने इसको लेकर राहुल पर निशाना भी साधा।

बच्ची के साथ खेलते नजर आए राहुल

भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा

यात्रा के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी एक बच्ची के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। राहुल ने पहले बच्ची से हाथ मिलाया और फिर उसे चॉकलेट दी। बच्ची ने भी प्यार से राहुल को किस किया।

अब तक कितने विवाद आ चुके सामने?

यात्रा की शुरुआत होते ही भाजपा ने सबसे पहले राहुल गांधी के कंटेनर को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। ये कंटेनर वो हैं, जिनमें राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता यात्रा के दौरान रुकते हैं। भाजपा ने दावा किया की ये कंटेनर बहुत आलीशान बनाए गए हैं। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया और इन कंटेनरों के फोटो वीडियो जारी करके कहा कि कंटेनरों में केवल जरूरी सुविधाओं के अलावा कुछ नहीं है।

दूसरा विवाद राहुल के टी-शर्ट को लेकर उठा। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी करीब 42 हजार रुपये की टी शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट और चश्मे का हवाला देते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से घबरा गई है।

तीसरा विवाद राहुल गांधी की केरल के कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक के बाद शुरू हुआ। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं, हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम प्राचार्य की नई करतूत, स्कूल में बनवा दी मजार