फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बयान पर दुनियाभर के इस्लामी देशों में विरोध, जाकिर नाइक ने लिखा दर्दनाक सजा मिलेगी

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का दुनियाभर के इस्लामी देशों में विरोध हो रहा है। कारण कि मैक्रों ने बीते दिनों इस्लाम धर्म को लेकर एक बयान दिया था, जिसे इन देशों में विवादित माना गया।

यहां तक कि राष्ट्रपति मैक्रों पर पैगंबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और जान बूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। अब इसके जवाब में इस्लाम के प्रचारक जाकिर नाइक ने बयान दिया है। हालांकि नाइक ने राष्ट्रपति मैंक्रो का नाम नहीं लिया है।

दरअसल, जाकिर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों पर निशाना साधा है। पेरिस में एक शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयानों के बाद जाकिर की यह प्रतिक्रिया आई है। इसमें जाकिर ने कुरान की एक आयत का जिक्र किया है। मैक्रों का नाम लिए बिना विवादित रहे इस्लाम धर्म के प्रचारक जाकिर नाइक ने अपनी पोस्ट में कहा है कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी। 

ैजाकिर नाइक ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा- वास्तव में, जो लोग अल्लाह और उसके रसूल को गाली देते हैं- अल्लाह ने उन्हें इस दुनिया में और उसके बाद शाप दिया है, और उनके लिए अपमानजनक सजा की तैयारी की है। अल कुरआन 33:57। इससे पहले 28 अक्टूबर को किए गए पोस्ट में जाकिन ने लिखा, अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी। हालांकि इसके बाद भी जाकिर ने कई और पोस्ट शेयर किए हैं। 

यह भी पढ़ें-फ्रांस में इस्लामिक संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू, एक इस्लामिक चैरिटी बंद की