वर्ष 2022 के पद्मोदय जैन कैलेंडर का हुआ विमोचन

श्री अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा जोधपुर नॉर्थ-ईस्ट जोन जोधपुर द्वारा वर्ष 2022 के पद्मोदय जैन कैलेंडर का विमोचन बुधवार को किया गया।

कैलेंडर का विमोचन श्री अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा जोधपुर नॉर्थ-ईस्ट जोन जोधपुर के अध्यक्ष मनमोहन सा घींया, राष्ट्रीय मंत्री एवं संघ कोषाध्यक्ष गौत्तमचंद सा खिंवसरा, संघ के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेश सा रुणवाल उतमजी घींया और मनोहरजी राँका द्वारा किया गया।

पद्मोदय जैन कैलेंडर पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री पदमचंद्रजी महाराज साहब ने दीक्षा पूर्व प्रारम्भ किया था। कैलेंडर की बढ़ती लोकप्रियता एवं डिजिटल इंडिया के तहत कैलेंडर की मोबाइल एप्प भी एंड्राइड एवं आई-फोन पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-चिकित्सा मंत्री ने कैंसर प्रिवेंटिव एंड अर्ली डिटेक्शन मोबाइल वैन को किया रवाना